*सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाला युवक शांति भंग में गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़, 01 अगस्त 2026। सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने वाले युवक के विरुद्ध बस्सी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर हथियारों अथवा हथियारनुमा वस्तुओं के साथ फोटो एवं वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय और दहशत का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बस्सी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाले युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व झूठी शान और रुतबा दिखाने के लिए हथियार अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो एवं वीडिय