विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की महानगर बैठक आदर्श विद्या मंदिर में संपन्न।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भीलवाड़ा।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की महानगर बैठक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश बहेडिया ने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि संगठन की परंपरा के अनुसार हर 6 महीने में प्रांत बैठक के बाद महानगर बैठक का आयोजन किया जाता है।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत सहमंत्री युधिष्ठिर सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले 6 महीनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और उन पर विस्तृत चर्चा करना है।उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के आगामी कार्यक्रम
अखंड भारत दिवस, शौर्य यात्रा, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के "नशा मुक्ति युवा - विकसित भारत" संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। इस संवाद के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त रहकर देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।
बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में प्रान्त धर्माचार्य कार्यकारिणी सदस्य बालमुकुंद शर्मा, प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, महानगर से भारत गैंगट, सौम्य मेहता, बजरंग दल संयोजक मुकेश प्रजापत, सह संयोजक हितेश नाथ, राजू माली, गौरव जीनगर, घनश्याम खंडेलवाल,दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका सीमा पारिक, मातृशक्ति से लक्ष्मी वर्मा, गायत्री सोनी, सत्संग प्रमुख सुशीला, निलेश सोनी,संजय सेन, सत्तू बजरंगी एवं समस्त प्रमुख पदाधिकारी, प्रखंड एवं खंड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।