
रीवा/भोपाल: विन्ध्य क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के कार्यों की बड़ी समीक्षा की है। उप मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि सतना, रीवा, सीधी से सिंगरौली तक की रेलवे लाइन का निर्माण कार्य हर हाल में दिसंबर 2028 तक पूरा कराया जाए। बैठक में रेलवे के डीआरएम केके तलरेजा ने एक बेहद खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह के अंत तक चुरहट तथा 31 अगस्त तक ट्रेन को सीधी तक पहुंचा दिया जाएगा! सीधी रेलवे स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा रीवा रेलवे स्टेशन के शेष निर्माण कार्य भी 30 सितंबर तक पूरे कर इसका भव्य लोकार्पण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना से रीवा और रीवा से सीधी तक का काम पूरा हो चुका है, अब सीधी से सिंगरौली के बीच बनने वाली 14 रेल टनलों का निर्माण कार्य तेज गति से किया जाए। इस रेलवे लाइन के शुरू होते ही सिंगरौली के कोयला भंडार और सतना के सीमेंट भंडार सीधे राष्ट्रीय बाजारों से जुड़ सकेंगे, जिससे क्षेत्र में व्यापार और रोजगार की नई क्रांति आएगी। बैठक में रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, कमिश्नर बीएस जामोद सहित सीधी कलेक्टर विकास कुमार मिश्रा और सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल भी शामिल रहे। प्रशासन ने रेलवे को हर संभव प्रशासनिक सहयोग देने का पूरा भरोसा दिया है।
#IndiaHeadline24 #RewaNews #SidhiNews #SingrauliNews #VindhyaNews #LalitpurSingrauliRailway #RajendraShukla #MPGovernment #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #RewaRailwayStation #VindhyaDevelopment #ViralNews #HindiNews
Mauganj, Rewa | Jun 20, 2026