“सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत आज दिनांक 05.10.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के निदेश पर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 36 लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया। अपर समाहर्ता-सह-जिला दंडाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान करने का निर्देश दिए गए।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 5, 2026