
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की शिष्टाचार भेंट
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार में चल रही महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और रेल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति को लेकर चर्चा हुई।
पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री को बिहार राज्य में रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति से अवगत कराया। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेल सेवाओं में और सुधार से जुड़े विषयों पर भी जानकारी साझा की गई।
मुलाकात के दौरान रेलवे के क्रियाकलाप, यात्री सुविधाओं में सुधार के उपाय, रेल विकास तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
#सम्राटचौधरी #बिहार #पूर्वमध्यरेल #रेलवे #डिम्पीगर्ग #रेलपरियोजना #रेलविकास #यात्रीसुविधा #पटना #BiharNews #PatnaNews #RailwayNews #ECR #YoungIndiaNews