Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

#लादूसर_में_गोसाई_गौशाला_का_हुआ_शुभारंभ_गोसेवा_के_संकल्प_के_साथ_हुआ_गायों_का_प्रवेश बिसाऊ। निकटवर्ती गांव लादूसर स्थित गोसाई जी मंदिर की बणी में गुरुवार को गुसाई गौशाला का शुभारंभ धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर गौशाला जिला समिति के सदस्य ताराचंद भोड़की वाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गौशाला समिति के सचिव रमेश राहड़ ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से गौशाला के संचालन की योजना बनाई जा रही थी, जिसे गुरुवार को साकार रूप दिया गया। मुख्य अतिथि ताराचंद भोड़की वाला ने समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर गौशाला का उद्घाटन किया तथा गौशाला में गायों का प्रवेश करवाया। इस दौरान गौशाला समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में गौशाला समिति के हरिराम महला, इरशाद खान, बजरंगलाल दनेवा, सचिव रमेश राहड़, तौफीक खान, हरफूल राहड़, गुलाब जांगिड़, दिनेश राहड़, कपिल ब्यान, हरकेश, दिनेश जांगिड़, राजेंद्र राहड़, मंदीप राहड़, अरविंद गढ़वाल, अजीत मेघवाल, संदीप राहड़, बीरबल राहड़, कमल कुमावत, सुमित कुमावत, सुभाष राहड़, सरपंच बलवीर, विकास महला, डॉ. बबीता, नरेश राहड़, रामचंद्र राहड़, जितेंद्र, ओमप्रकाश मास्टर, पवन, हरफूल डांगी सहित लादूसर, राहड़ों का बास, शोभा का बास, चैनपुरा और धनुरी के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #shekhawatiexpress #bissau #gosala #ladusar #UpdateNews #RajasthanNews #shekhawatirajasthan

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 18, 2026