
सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर अरबाज खान
स्थान रामनगर उत्तराखण्ड
रामनगर, 06 जून 2026।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन अपराध में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन, एक हीरो मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में सागौन लकड़ी बरामद की है। कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन तथा वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में रामनगर रेंज एवं वन सुरक्षा दल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
वन विभाग की टीम ने वाहन से सागौन के 4 गिल्ट बरामद करते हुए मौके से तीन वन अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर काशीपुर रेंज के ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी में छापेमारी की गई, जहां भूसे के ढेर में छिपाकर रखे गए सागौन के 11 नग और बरामद हुए।
बरामद समस्त सागौन लकड़ी को वन विभाग की अभिरक्षा में लेकर कठियापुल चौकी परिसर में सुरक्षित रखा गया है। वहीं वन अपराध में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामले से जुड़े आरोपी पहले भी कई वन अपराधों में नामजद रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही थी। वन विभाग के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध वन गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया। मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
#रामनगर #सागौनतस्करी #ForestDepartment #ForestCrime #UttarakhandNews #RamnagarNews #ForestRaid #ForestProtection #TaraiWestForestDivision #Kashipur #Uttarakhand #BreakingNews #CrimeNews #VanVibhag #WildlifeProtection #Haldwani #ForestAction