
एंटी बरग्लेरी स्टाफ की टीम ने हुडा सेक्टर-17 में चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी से सात लाख रुपए व 5 तोले सोना, व 460 ग्राम चांदी की बरामद।
यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए एंटी बरग्लेरी स्टाफ की टीम ने हुडा सेक्टर-17 में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से सात लाख रुपए व 5 तोले सोना, व 460 ग्राम चांदी बरामद हुई है।
इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक चोर चोरी की फिराक में बाईपास कॉलोनी के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुखविंदर सिंह, सतीश कुमार, एएसआई सुरेंद्र, अमन, कुलदीप व सुशील की टीम का गठन किया गया। टीम तुरंत मोके पर जाकर युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिसकी पहचान जगाधरी की दुर्गा गार्डन निवासी कन्हैया के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ में हुदा सेक्टर-17 में हुई चोरी के मामले खुलासा हुआ। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि 11 अक्टूबर को हुडा सेक्टर-17 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात को उसके घर में घुसकर किसी नाम पता मालूम चोर ने घर से सोना चांदी व नगदी चोरी की है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से 7 लाख नगदी, 5 तोले सोना, 460 ग्राम चांदी बरामद हुई है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी इसी प्रकार के करीब दर्जन भर मुकदमे दर्ज जो कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी के करीब तीन और मामलों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।