
शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में सीतामढ़ी ने बिहार में प्राप्त किया दूसरा स्थान
1962 प्रारंभिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत PTM का आयोजन
सीतामढ़ी। शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सीतामढ़ी जिले के सभी 1962 प्रारंभिक विद्यालयों में दिनांक 26 सितंबर 2026 को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (PTM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में PTM का शत-प्रतिशत आयोजन होने के साथ सीतामढ़ी ने राज्य स्तर पर जारी रैंकिंग में पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राघवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान श्री सुजीत कुमार दास के मार्गदर्शन एवं अनुश्रवण में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी की मुख्य थीम “निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना” रही। इसके साथ ही “सेवा ही संकल्प” अभियान के अंतर्गत किए जा रहे सेवा कार्यों तथा “विकसित भारत@2047” की संकल्पना पर भी विशेष चर्चा की गई। विद्यालयों में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सामूहिक रूप से उत्सव की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
संगोष्ठी के दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, पढ़ने-लिखने एवं गणना कौशल, नियमित उपस्थिति, अभिभावकों की भूमिका तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
जिले के सभी 1962 प्रारंभिक विद्यालयों में PTM का शत-प्रतिशत आयोजन सीतामढ़ी शिक्षा विभाग, विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। राज्य स्तर पर जारी रैंकिंग में बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावक के बीच मजबूत समन्वय से बच्चों के सीखने के स्तर एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जा सकता है।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department