आपने जेल की दीवार या खिड़की तोड़कर अपराधियों के फरार होने की खबरें तो जरूर सुनी होंगी, लेकिन भागलपुर के जगदीशपुर में आरोपी के फरार होने का एक अलग ही मामला सामने आया है।
यहां पुलिस की गिरफ्त में मौजूद एक आरोपी ने भागने के लिए चांदन नदी में छलांग लगा दी और पुलिसकर्मी को भी अपने साथ नदी में खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी की जान भी खतरे में पड़ गई।
हालांकि किसी तरह पुलिसकर्मी नदी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन इसी दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी नदी में छलांग लगाने तक कैसे पहुंच गया?
#Bhagalpur #Jagdishpur #ChandanRiver #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceNews #AccusedEscaped #Police #ViralNews #LatestNews #BiharPolice #JagdishpurNews #BhagalpurNews #BihariPublicNews #LocalNews #NewsUpdate #ViralNewsBihar
Amarpur, Banka | Sep 26, 2026