विशेष हरियाली कल्याण समिति में नई नियुक्ति
इंद्री, करनाल। विशेष हरियाली कल्याण समिति द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समिति की बैठक में रमन कुमार को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर नियुक्त किया गया।
समिति अध्यक्ष शिव कुमार ने रमन कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समिति ने उम्मीद जताई कि रमन कुमार अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
नियुक्ति दिनांक: 16 अगस्त 2026
विशेष हरियाली कल्याण समिति, इंद्री (करनाल)
“हरियाली है तो खुशहाली है”
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri Nayab Saini @topfans DPR Haryana Manohar Lal Haryana Vishwas News 24 Dr. Archana Gupta Narendra Modi Naveen Jindal #HVN24 #vhks Rishi Pal Saini