PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा हंटर! ऑन-ड्यूटी गायब प्रिंसिपल नपे
पटना के पीएमसीएच (PMCH) में औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का सख्त रुख देखने को मिला। निरीक्षण के समय अस्पताल के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह अपनी ड्यूटी से गायब मिले। जानकारी के अनुसार, सरकारी सेवा के समय वे अपने निजी क्लिनिक में मरीजों को देख रहे थे और इस दौरान उनका फोन भी बंद आ रहा था।
इस गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कड़ा एक्शन लेते हुए प्रिंसिपल को उनके पद से हटा दिया है। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने और डॉक्टरों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए यह एक बड़ा संदेश है।
सरकारी अस्पतालों में जवाबदेही तय करने के लिए क्या ऐसे कड़े और त्वरित फैसले जरूरी हैं?
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज करें।