
कोतवाली नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
सीतापुर: पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गंभीर मामले में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 227/2026 (धारा 109(1), 118(1), 351(3), 115(2), 103(2) बी.एन.एस.) में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
शोएब पुत्र सलीम (उम्र 30 वर्ष), निवासी- मोहल्ला सरदार फार्म कमेला दुर्गापूरवा, थाना कोतवाली नगर, सीतापुर।
सलीम पुत्र सकूर (उम्र 63 वर्ष), निवासी- मोहल्ला सरदार फार्म कमेला दुर्गापूरवा, थाना कोतवाली नगर, सीतापुर।
बरामदगी और कार्रवाई:
गिरफ्तार अभियुक्त शोएब की तलाशी के दौरान उसकी पैंट की बाईं जेब से एक अदद अवैध स्टील का चाकू (कुल लंबाई 9 अंगुल, फल 4 अंगुल और पेटी 5 अंगुल) बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त शोएब ने स्वीकार किया कि इसी चाकू से उसने आयान और दानिश को गंभीर रूप से घायल किया था। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष चालान कर दिया।
आपराधिक इतिहास:
सलीम पुत्र सकूर: मु0अ0सं0 418/2019, धारा 279/304-A भादवि, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय
उप-निरीक्षक मंजीत कुमार खरवार
आरक्षी देवानन्द सागर
महिला आरक्षी रश्मि सिंह
#Sitapur #SitapurPolice #UPPolice #CrimeNews #LawAndOrder