थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 01 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग- 10,000/- वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को आवेदक कयामुद्दीन पुत्र वकील अहमद ग्राम खैरामुहम्मदपुर पवई जनपद आजमगढ़ का गुम/ खोये हुए 01 अदद मोबाइल फोन INFINIX HOT40I कीमती लगभग- 10,000/- (दस हजार रूपया) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उसके मालिक को तस्दीक कर सुपुर्द किया गया ।
मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।