सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मऊ में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
#rakshabandhan
बृहस्पतिवार को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मऊ में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी विंग के बच्चों ने इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे जी के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा —
"रक्षाबंधन केवल धागे का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि हम सभी को एक-दूसरे की रक्षा और सम्मान करना चाहिए।"
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है और रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देना चाहिए।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने जिलाधिकारी महोदय, उप जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालयों में जाकर अधिकारियों को राखी बांधी तथा देश और समाज की सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।