ढुढीया नान्दोली खुर्द स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में अति महारूद्र यज्ञ की तैयारियाँ की बैठक आज।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
आकोला। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढुढीया नान्दोली खुर्द स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 20 सितम्बर रविवार को अति महारूद्र यज्ञ की तैयारियाँ की बैठक रखी जाएगी। बैठक में अनुष्ठान की तैयारियाँ को लेकर साफ़ सफाई पेयजल एवं सन्तों के निवास हेतु कुटिया बनाने एवं रंग रोगन एवं अन्य निर्माण कार्य करवा हेतु बैठक का आयोजन महादेव मन्दिर परिसर में रविवार प्रातः 10 बजे बैठक अती महारूद्र यज्ञ सर्व समाज के सहयोग से किया जाएगा। यज्ञ सुरज कुंड धाम के महंत श्री श्री 1008 अवधेशा नंद जी महाराज के द्वारा किया जाएगा।