अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
देवास। नाहर दरवाजा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और 12 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वशीम कुरैशी (30) निवासी पठानकुआ, थाना नाहर दरवाजा को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी आलोक सोनी के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक राकेश बौरासी, आरक्षक विशाल मुवेल, महेश और श्याम बिहारी शामिल रहे।