पट्टी में चौथे महारुद्राभिषेक के चौथे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह होंगे मुख्य यजमान
पट्टी, प्रतापगढ़। श्रावण मास के पावन अवसर पर पट्टी मेन रोड स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित चौथे महारुद्राभिषेक के चौथे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' मुख्य यजमान के रूप में भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने सभी शिवभक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
हर-हर महादेव!