
**अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में 25 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन*
*
**LIC of India, Chapra द्वारा बीमा सखी एवं रिक्रूटमेंट मैनेजर के पदों पर की जाएगी नियुक्ति**
================
सारण, 22 अगस्त 2026
================
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक *25 अगस्त 2026* को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कार्यालय परिसर में *पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00* बजे तक आयोजित होगा।
इस जॉब कैंप में नियोजक *LIC of India, Chapra द्वारा बीमा सखी* (Beema Sakhi) के 15 पद तथा Recruitment Manager के 01 पद, कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को ₹7,000 प्रतिमाह वेतन के साथ Incentive एवं Bonus का प्रावधान है। कार्यस्थल छपरा (सारण) रहेगा।
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल *— www.ncs.gov.in* — पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवश्यकता होने पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से संपर्क कर पंजीकरण संबंधी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, जॉब कैंप के दिन ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
*यह जॉब कैंप पूर्णतः निःशुल्क है तथा पंजीकरण अथवा भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।*
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
Saharsa, Bihar | Aug 22, 2026