
दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 यातायात पुलिस का बसों पर सघन चेकिंग अभियान, रोडवेज से लेकर स्लीपर और डबल डेकर बसों की जांच
👉🏾👉🏾 इमरजेंसी गेट, अग्निशमन उपकरण और ADAS की हुई जांच, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को दिए निर्देश
सहारनपुर। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत रोडवेज, स्लीपर एवं डबल डेकर बसों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बसों में सुरक्षा मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
चेकिंग के दौरान अग्निशमन उपकरण, इमरजेंसी गेट, ADAS (Advanced Driver Assistance System), चालक एवं परिचालक के ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। इसके साथ ही बसों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तु मौजूद होने की भी जांच की गई।
यात्रियों को इमरजेंसी गेट के उपयोग तथा आकस्मिक परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#Saharanpur #TrafficPolice #Roadways #SleeperBus #DoubleDeckerBus #BusChecking #PassengerSafety #RoadSafety #TrafficPoliceSaharanpur