
'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।
आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता सह जिला जनता दरबार कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपर समाहर्ता महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलाने, रकवा घटाने, प्राथमिकी दर्ज कराने, सहकारिता विभाग अंतर्गत धान बेचने हेतु उसकी राशि भुगतान कराने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, रसीद कटवाने, भूमि विवाद निपटने, जमीन खरीद के लिए पैसा दिया गया था लेकिन न तो जमीन दिया और न तो उसका पैसा वापस किया गया, जमीन का दाखिल खारिज करवाने, मकान निर्माण पर रोक लगाने, पोखर को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने, अनुकम्पा बहाली करने, जमावंदी रद्दीकरण कराने, घाटकुसुभा प्रखंड को बाढ़ घोषित कराने, आपदा के तहत बच्चे की मृत्यु होने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, मनरेगा के तहत वृक्षारोपण किए थे जिसका भुगतान कराने, बच्चों की परवरिश योजना का लाभ दिलाने, साफ सफाई करने के उपरांत उसकी मजदूरी की राशि भुगतान कराने, जमीन का परिमार्जन करने, साइबर फ्राड से मुक्ति दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नली गली निर्माण कराने, जन वितरण प्रणाली की दुकान बहाल कराने, GNM School में गार्ड की बहाली कराने, उद्योग विभाग अंतर्गत प्रथम किस्त की राशि भुगतान कराने, अवैध रूप से आशा का चयन करने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपत्ति का संरक्षण करने, आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ।
अपर समाहर्ता महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादित कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।