रीवा में बड़ा हादसा! स्कूल बस से टकराई बोलेरो, मैहर से लौट रहे सीधी के 9 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर
Description
रीवा से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। खड्डा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह एक स्कूल बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी घायल सीधी जिले के रहने वाले हैं और मैहर में मां शारदा के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। वहीं स्कूल बस सिंगरौली की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ईश्वर से सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
Hashtags
#SidhiMedia24 #RewaNews #SidhiNews #MadhyaPradesh #RoadAccident