
विधायक आक्या ने धीरजी का खेड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्मित गोदाम का उद्घाटन किया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर। उपखंड क्षेत्र के धीरजी का खेड़ा पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति के 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित गोदाम का उद्घाटन किया गया। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और अन्य आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में यह समारोह संपन्न हुआ।
ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक गणेश त्रिपाठी ने बताया कि समिति को गोदाम की सख्त आवश्यकता थी। चित्तौड़गढ़ विधायक की अनुशंसा पर धीरजी का खेड़ा समिति को यह सुविधा प्रदान की गई है। यह भवन 25 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथियों में मंडल अध्यक्ष हीरालाल रायका, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, पूर्व उप प्रधान तेजपाल रेगर, भदेसर सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, लिटिल भट्ट, देवीलाल धाकड़, भोपाल सिंह गौड़, दिनेश गर्ग, सहकारी बैंक के एचडी नानालाल चावला, प्रदीप सिंह और चित्तौड़गढ़ सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार गौतम शामिल थे। भदेसर तहसील की 25 सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी उपस्थित रहे।
समिति अध्यक्ष मंगल सिंह, उपाध्यक्ष मगदी राम रायका, व्यवस्थापक गणेश त्रिपाठी और ग्रामीण जनों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद नरेंद्र जैन द्वारा किया गया।