वन्दे भारत लाइव न्यूज़ होडल अग्रवाल धर्मशाला में 51वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 44 यूनिट रक्त एकत्रित
होडल। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्री भगवती नेत्र संस्थान, होडल एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला, होडल में 51वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
शिविर में महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 44 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को पूरा करना है।
इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और बैज देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
Hodal, Palwal | Aug 6, 2026