वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🚨 BIG ब्रेकिंग होडल | Parveen Kumar :बारिश में ढहा इतिहास! महारानी किशोरी के ऐतिहासिक महल की कचहरी का हिस्सा गिरा
होडल में हो रही बारिश के बीच महारानी किशोरी के ऐतिहासिक शाही महल परिसर में स्थित सदियों पुरानी कचहरी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया। तेज बारिश और जर्जर हालत के कारण दीवार का हिस्सा दोनों ओर से नीचे गिर गया।
यह महल और कचहरी 18वीं शताब्दी में महाराजा सूरजमल द्वारा महारानी महारानी किशोरी के मायके होडल में बनवाई गई थी। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए ऐतिहासिक धरोहर के तत्काल जीर्णोद्धार की मांग की है।
Hodal, Palwal | Aug 6, 2026