#भरतपुर। उच्चैन में नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी सुरेश हरसोलिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के नियमों, लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध, प्रचार सामग्री के नियमों और चुनावी वाहनों की अनुमति संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।