'भस्मासुर है कांग्रेस', राहुल गांधी के पार्टी तोड़ने वाले आरोप पर किरेन रिजिजू का पलटवार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के उन आरोप पर पलटवार किया है जिसमें कहा गया था कि बीजेपी दूसरी पार्टियों को तोड़ती है। रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि यह आरोप असल में कांग्रेस पर ही लगना चाहिए।
रिजिजू ने कहा, 'राहुल गांधी और कांग्रेस को जो बातें अपने बारे में कहनी चाहिए, वे बीजेपी के बारे में कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी खुद 'भस्मासुर' है जो अपने संपर्क में आने वाली हर पार्टी को जलाकर राख कर देती है।