
IAS बने नरेंद्र बंसल का हिण्डौन में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हुई आतिशबाजी।
हिंडौन करौली
हिण्डौन सिटी। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत होने के बाद नरेंद्र बंसल के हिण्डौन सिटी स्थित अपने आवास पहुंचने पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत किया। पदोन्नति की खुशी में ढोल-नगाड़ों और बाजे की गूंज के बीच उन्हें साफा पहनाया गया तथा फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।
नरेंद्र बंसल के घर पहुंचते ही माहौल उत्सव में बदल गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर पदोन्नति की खुशी साझा की, वहीं आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने बंसल को IAS में पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम में मित्रगण, परिजन और शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ पार्षद सीमा मंगल एवं पूर्व पार्षद राजू मदान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नरेंद्र बंसल ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों से मिला स्नेह उनके लिए प्रेरणादायी है।
Balghat, Karauli | Oct 19, 2026