
बदुआ जलाशय योजना विजजी खरवा के मुख्य केनाल से शाखा रजौन केनाल में पानी नहीं देने से किसान परेशान, नहीं हो पा रही है पानी के अभाव में खेती।
बिहार/बांका। बिजजीखरवा बदुआ जलाशय योजना से निकलने वाली मुख्य शाखा केनाल से फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर पंचायत के दसुआ गांव के पास से मुख्य केनाल से शाखा रजौन केनाल में पानीं नहीं जाने के कारन केनाल के अंतीम छोर पर बसे गांव खजाना ,धनकुडिया, बदलाचक ,के कलावे भी अन्य गांवों तक किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पाने के कारन दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड़ ज़मीन कभी भी पानी के अभाव में परती पड़ा हुआ है ।इस संबंध में बदलाचक , धनकुडिया, खज़ाना आदी गांवों के दर्जनों किसानों ने पाने रजौन केनाल में उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री बिहार को आवेदनों करते हुए जिला पदाधिकारी बांका , अनुमंडल पदाधिकारी बांका को भी प्रतिलिपि देते हुए रजौन शाख केनाल में पानी उपलब्ध कराने को लेकर गुहार लगाता गया है ।किसानों ने आवेदन में दर्शाया है की कमांड एरिया के एस डी ओ को भी इस संबंध में मौखिक एंव लिखित सुचना देने पर भी किसानों के हित में को कदम नहीं उठाया जा रहा है लाचार बस मुख्यमंत्री, ज़िला पदाधिकारी,एंव अनुमंडल पदाधिकारी बांका को आवेदन देते हुए पानी उपलब्ध कराने को लेकर गुहार लगाई गयी है।