भरमौर भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि जुल्कान को हिम संदेश की श्रद्धांजलि
भरमौर भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि जुल्कान हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। हिम संदेश परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।
भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने रवि जुल्कान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“मैं महादेव से उन्हें बैकुंठ लोक में स्थान देने की कामना करता हूँ और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में सम्बल देने की प्रार्थना करता हूँ।”
पूर्व विधायक जिया लाल कपूर ने भी रवि जुल्कान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके साथ ही अनिल ढाकोग और नन्द किशोर शर्मा ने भी रवि जुल्कान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
#RaviJulkan #Bharmaur #BJP #DrJanakRaj #HimachalPradesh #Condolences #OmShanti #HimSandesh
Saach, Chamba | Aug 20, 2026