कर्वी: चित्रकूट के बडार नाले के चैकडेम के तेज बहाव में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में गुरुवार दोपहर 3 बजे चैकडेम पार करते समय तेज बहाव में बहने से 14 वर्षीय आयुष पुत्र मनोज सिंह और 12 वर्षीय आयुष पुत्र सुरेश सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कराया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।