
कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में लिटिल हार्टस के तेजस सैनी, ऐंजल व सोनू ने किया नाम रोशन
हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा भिवानी में जिला स्तर पर आयोजित कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में लिटिल हार्टस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी तेजस सैनी पुत्र श्री दिनेश कुमार व ऐंजल पुत्री श्री विनित ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व सोनू पुत्र श्री प्रदीप कुमार ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने तेजस, ऐंजल व सोनू की इस उपलब्धि पर उसके अध्यापकों व अभिभावकों को उसके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए व उसका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की व बताया कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए समय-समय पर उन्हे विभिन्न मंच प्रदान किए जाते है जिससे उनमे आत्मविश्वास जागृत हो और वे श्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सके। प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशक रामानन्द सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल, प्रियांश गोयल, प्राचार्य दीपक जोशी, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला ने भी उसका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर संचित जैन, निशा रानी, सोनिया, रश्मि, महेष्ठा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।