नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई
======================================================
नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के निर्देशानुसार आज खजरी रोड ओवरब्रिज के पास स्थित आदिवासी संग्रहालय क्षेत्र से लेकर पुराने बैल बाजार के आसपास के क्षेत्र होते हुए छोटा तालाब मेन रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक सड़कों एवं मार्गों को बाधित करने वाले फुटकर व्यापारियों तथा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका सामान जप्त किया गया। नगर निगम के अमले ने सड़क एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाया तथा संबंधित व्यापारियों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की समझाइश दी। नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।