Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

रेवाड़ी जिले के जाड़रा क्षेत्र में हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। वन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वन अपराध रिपोर्ट (FOR) दर्ज कर ली है तथा पेड़ों की कटाई में प्रयुक्त बताई गई JCB मशीन को जब्त कर लिया। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत दो व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, जिनमें वर्तमान ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र खोला का नाम भी शामिल है। मामले की जांच जारी है। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 13 जुलाई 2026 को विभाग को सूचना मिली कि रेवाड़ी–महेंद्रगढ़ मार्ग पर जाड़रा क्षेत्र में सड़क किनारे लगे हरे पेड़ों की JCB मशीन की सहायता से कटाई की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण के दौरान कथित रूप से कटाई में प्रयुक्त JCB मशीन (HR-36 AU-4966) को जब्त कर लिया। वन विभाग द्वारा तैयार की गई वन अपराध रिपोर्ट में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार दो व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप मामले से संबंधित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सड़क किनारे लगे करीब 34 हरे पेड़ों को JCB मशीन की सहायता से काट दिया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि मौके पर पहुंचने तक कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा चुका था। शिकायत में इसे पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों के विपरीत बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की जांच तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की है। जब्त JCB सुपुर्दगी पर छोड़ी गई वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कार्रवाई के दौरान जब्त की गई JCB मशीन को बाद में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत संबंधित व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मशीन की सुपुर्दगी का अर्थ यह नहीं है कि मामला समाप्त हो गया है। वन अपराध रिपोर्ट और जांच की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी तथा अंतिम निर्णय सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण पर उठे सवाल यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हरियाणा सरकार मानसून के दौरान बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसे में हरे पेड़ों की कथित कटाई की घटना ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि जांच में बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटाई की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच जारी वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य या अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अंतिम निर्णय जांच पूरी होने और सक्षम प्राधिकारी द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद ही लिया जाएगा।

Rewari, Rewari | Jul 14, 2026

MORE NEWS

रेवाड़ी नगर परिषद विवादों से साथ नहीं छूट रहा है
 4.32 करोड़ की सड़क पर बवाल:रात के अंधेरे में निर्माण का ; दुकानदार बोले- सिर्फ खानापूर्ति हो रही,चुनाव से पहले सड़क निर्माण पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी सवाल उठा चुके हैं इससे पूर्व ब्रॉस मार्केट की सड़क विवादों में आई थी

रेवाड़ी नगर परिषद विवादों से साथ नहीं छूट रहा है। मई में हुए चुनाव के बाद सत्ता का चेहरा तो बदल गया, कार्यप्रणाली का ढर्रा फिलहाल वहीं दिख रहा है। 4.32 करोड़ की लागत से अग्रसेन चौक से रेलवे चौक तक मुख्य बाजार तक बनी सड़क (सीसी रोड) निर्माण पूरा होने से पहले विवादों में घिर गई है। लेबर रेत पर मेटीरियल डालकर सड़क बनाती दिख रही है।
सड़क निर्माण पर स्थानीय दुकानदारों ने भी सवाल उठाए हैं। चुनाव से पहले सड़क निर्माण पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी सवाल उठा चुके हैं। इससे पूर्व ब्रॉस मार्केट की सड़क विवादों में आई थी। जिसके बाद चंडीगढ़ से आई टीम सैंपल लेकर गई, कई माह बीतने के बाद आज तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई।

ऐसे में सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
रेलवे रोड   कि सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। नीचे लेबल बनाया ना बेस, यूं ही रोड़ी डाल दी। नीचे कूड़ा दबा पड़ा है। रात को तीन बजे कौन दुकानदार आए। मामूली बरसात में पानी भर जाता है। कोई कुछ नहीं, ना साइड सही सही है, ना कुछ और सही है।

उस तरफ ऊंचा कर दिया, इस तरफ नीचा कर दिया। ना इसमें ढाल है और ना कुछ। ऐसे बनाया है, जैसे खानापूर्ति है।
इन पर भी उठे थे सवाल

इससे पहले नगर परिषद द्वारा मानसून से पहले नालों और सीवरेज की सफाई और डोर- टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर देने पर भी सवाल उठे थे। मानसून की बरसात शुरू होने तक 50 फीसदी नालों और सीवरेज की सफाई नहीं हो पाई थी। जिससे मामूली बरसात के बाद पूरे शहर में जलभराव देखने को मिला।

करीब 5 माह से अधिक समय बीतने के बावजूद कूड़ा कलेक्शन अभी तक भी पटरी पर नहीं लौट पाया है।

रेवाड़ी नगर परिषद विवादों से साथ नहीं छूट रहा है 4.32 करोड़ की सड़क पर बवाल:रात के अंधेरे में निर्माण का ; दुकानदार बोले- सिर्फ खानापूर्ति हो रही,चुनाव से पहले सड़क निर्माण पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी सवाल उठा चुके हैं इससे पूर्व ब्रॉस मार्केट की सड़क विवादों में आई थी रेवाड़ी नगर परिषद विवादों से साथ नहीं छूट रहा है। मई में हुए चुनाव के बाद सत्ता का चेहरा तो बदल गया, कार्यप्रणाली का ढर्रा फिलहाल वहीं दिख रहा है। 4.32 करोड़ की लागत से अग्रसेन चौक से रेलवे चौक तक मुख्य बाजार तक बनी सड़क (सीसी रोड) निर्माण पूरा होने से पहले विवादों में घिर गई है। लेबर रेत पर मेटीरियल डालकर सड़क बनाती दिख रही है। सड़क निर्माण पर स्थानीय दुकानदारों ने भी सवाल उठाए हैं। चुनाव से पहले सड़क निर्माण पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी सवाल उठा चुके हैं। इससे पूर्व ब्रॉस मार्केट की सड़क विवादों में आई थी। जिसके बाद चंडीगढ़ से आई टीम सैंपल लेकर गई, कई माह बीतने के बाद आज तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई। ऐसे में सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। रेलवे रोड कि सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। नीचे लेबल बनाया ना बेस, यूं ही रोड़ी डाल दी। नीचे कूड़ा दबा पड़ा है। रात को तीन बजे कौन दुकानदार आए। मामूली बरसात में पानी भर जाता है। कोई कुछ नहीं, ना साइड सही सही है, ना कुछ और सही है। उस तरफ ऊंचा कर दिया, इस तरफ नीचा कर दिया। ना इसमें ढाल है और ना कुछ। ऐसे बनाया है, जैसे खानापूर्ति है। इन पर भी उठे थे सवाल इससे पहले नगर परिषद द्वारा मानसून से पहले नालों और सीवरेज की सफाई और डोर- टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर देने पर भी सवाल उठे थे। मानसून की बरसात शुरू होने तक 50 फीसदी नालों और सीवरेज की सफाई नहीं हो पाई थी। जिससे मामूली बरसात के बाद पूरे शहर में जलभराव देखने को मिला। करीब 5 माह से अधिक समय बीतने के बावजूद कूड़ा कलेक्शन अभी तक भी पटरी पर नहीं लौट पाया है।

Rewari, Rewari | Jul 28, 2026

रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 1181 वाहन चालको पर कसा शिकंजा।

(रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।)

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 20 जुलाई से 26 जुलाई तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ  स्पेशल अभियान चलाया गया।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 06 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले एक वाहन चालक पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।

इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1174 वाहन चालकों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

................................................... फोटो संलग्न है।

रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 1181 वाहन चालको पर कसा शिकंजा। (रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 20 जुलाई से 26 जुलाई तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 06 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले एक वाहन चालक पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है। इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1174 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। ................................................... फोटो संलग्न है।

Rewari, Rewari | Jul 27, 2026

रेवाड़ी में पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव #  कहां सरकार दे उचित मुआवजा

रेवाड़ी में पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव # कहां सरकार दे उचित मुआवजा

Rewari, Rewari | Jul 27, 2026

रेवाड़ी में महावीराष्टक महामण्डल विधान का भव्य शुभारंभ

रेवाड़ी। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, नसियां जी, रेवाड़ी में आषाढ़ अष्टान्हिका पावन पर्व के अवसर पर परम पूज्य त्रिलोकतीर्थ प्रणेता पंचम पट्टाचार्य 108 श्री के सन्मति सागर जी महाराज की सुशिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिका डॉ. श्री 105 सरस्वती भूषण माताजी (संघस्थ) के पावन सान्निध्य में महावीराष्टक महामण्डल विधान (बीजाक्षर सहित) का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महास्नात्रकाभिषेक, शांतिधारा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, मंडप शुद्धि, सकलीकरण, पात्र शुद्धि तथा नित्य नियम पूजन से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बीजाक्षर सहित महावीराष्टक महामण्डल विधान में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

विधान में प्रतिष्ठाचार्य पं. विजयकुमार जैन (आगरा) द्वारा विधि-विधान संपन्न कराया जा रहा है। संध्या समय भजन संध्या, गुरु भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा हैं!

यह धार्मिक आयोजन 31 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे  धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा तथा 1 अगस्त 2026 को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ इसका समापन होगा।
       चातुर्मास समिति के प्रधान महेंद्र जैन ने बताया ध्वजारोहण सूरज भान जैन परिवार और शांति धारा का सौभाग्य विवेक अक्षत जैन एवं सोधर्म बनने का सौभाग्य अजय जैन को मिला!

आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

रेवाड़ी में महावीराष्टक महामण्डल विधान का भव्य शुभारंभ रेवाड़ी। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, नसियां जी, रेवाड़ी में आषाढ़ अष्टान्हिका पावन पर्व के अवसर पर परम पूज्य त्रिलोकतीर्थ प्रणेता पंचम पट्टाचार्य 108 श्री के सन्मति सागर जी महाराज की सुशिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिका डॉ. श्री 105 सरस्वती भूषण माताजी (संघस्थ) के पावन सान्निध्य में महावीराष्टक महामण्डल विधान (बीजाक्षर सहित) का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महास्नात्रकाभिषेक, शांतिधारा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, मंडप शुद्धि, सकलीकरण, पात्र शुद्धि तथा नित्य नियम पूजन से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने बीजाक्षर सहित महावीराष्टक महामण्डल विधान में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। विधान में प्रतिष्ठाचार्य पं. विजयकुमार जैन (आगरा) द्वारा विधि-विधान संपन्न कराया जा रहा है। संध्या समय भजन संध्या, गुरु भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा हैं! यह धार्मिक आयोजन 31 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा तथा 1 अगस्त 2026 को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ इसका समापन होगा। चातुर्मास समिति के प्रधान महेंद्र जैन ने बताया ध्वजारोहण सूरज भान जैन परिवार और शांति धारा का सौभाग्य विवेक अक्षत जैन एवं सोधर्म बनने का सौभाग्य अजय जैन को मिला! आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Rewari, Rewari | Jul 27, 2026

गुरु दक्ष प्रजापति जयंती 9 अगस्त को, मेधावी विद्यार्थियों व समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

रेवाड़ी। प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मॉडल टाउन स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में ओमप्रकाश (सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली गुरु दक्ष प्रजापति जयंती एवं सम्मान समारोह की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रजापति समाज के प्रधान रोशनलाल प्रजापति, मास्टर महेंद्र प्रजापति एवं लल्लू प्रधान प्रजापति ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरु दक्ष प्रजापति जयंती गुरु दक्ष प्रजापति चौक, रेवाड़ी पर धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच 10वीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमएससी में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, डॉक्टर, इंजीनियर, आईआईटी एवं नीट में चयनित प्रतिभाओं, तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा समाज के पंच, सरपंच, जिला परिषद एवं वार्ड परिषद के वर्तमान व पूर्व सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिवक्ता, पत्रकार तथा प्रजापति समाज के लंबरदारों को भी सम्मानित किया जाएगा।
समाज पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मान के पात्र सभी विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य अपने प्रमाण-पत्र निर्धारित स्थान पर जमा करवाएं, ताकि उन्हें समारोह में सम्मानित किया जा सके।
बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए समाज के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिन्हें सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।
बैठक में मुख्य रूप से चौधरी दौलतराम 360, श्रीराम थानेदार प्रजापति, संजय प्रधान, के.के. प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, हरिकिशन प्रजापति, महेश कुमार प्रजापति, राजेश कुमार (रामपुर), धर्मवीर, मंगतराम, हीरालाल ठेकेदार, रामकिशन, रामकुमार, जगदीश, सुरेश कुमार (सदस्य, कष्ट निवारण समिति रेवाड़ी), पूर्व पार्षद धनीराम, वरिष्ठ पत्रकार हंसराज वर्मा,  धर्मवीर बीकानेर, मूलचंद बीकानेर, दिनेश कुमार (गोकलगढ़), अशोक कुमार (रामपुर), रोहतास कुमार, हेमंत कुमार, वीर सिंह (जाड़रा) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गुरु दक्ष प्रजापति जयंती 9 अगस्त को, मेधावी विद्यार्थियों व समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान रेवाड़ी। प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मॉडल टाउन स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में ओमप्रकाश (सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली गुरु दक्ष प्रजापति जयंती एवं सम्मान समारोह की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रजापति समाज के प्रधान रोशनलाल प्रजापति, मास्टर महेंद्र प्रजापति एवं लल्लू प्रधान प्रजापति ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरु दक्ष प्रजापति जयंती गुरु दक्ष प्रजापति चौक, रेवाड़ी पर धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच 10वीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमएससी में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, डॉक्टर, इंजीनियर, आईआईटी एवं नीट में चयनित प्रतिभाओं, तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के पंच, सरपंच, जिला परिषद एवं वार्ड परिषद के वर्तमान व पूर्व सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिवक्ता, पत्रकार तथा प्रजापति समाज के लंबरदारों को भी सम्मानित किया जाएगा। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मान के पात्र सभी विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य अपने प्रमाण-पत्र निर्धारित स्थान पर जमा करवाएं, ताकि उन्हें समारोह में सम्मानित किया जा सके। बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए समाज के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिन्हें सभी ने सहर्ष स्वीकार किया। बैठक में मुख्य रूप से चौधरी दौलतराम 360, श्रीराम थानेदार प्रजापति, संजय प्रधान, के.के. प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, हरिकिशन प्रजापति, महेश कुमार प्रजापति, राजेश कुमार (रामपुर), धर्मवीर, मंगतराम, हीरालाल ठेकेदार, रामकिशन, रामकुमार, जगदीश, सुरेश कुमार (सदस्य, कष्ट निवारण समिति रेवाड़ी), पूर्व पार्षद धनीराम, वरिष्ठ पत्रकार हंसराज वर्मा, धर्मवीर बीकानेर, मूलचंद बीकानेर, दिनेश कुमार (गोकलगढ़), अशोक कुमार (रामपुर), रोहतास कुमार, हेमंत कुमार, वीर सिंह (जाड़रा) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rewari, Rewari | Jul 26, 2026