
महिला की मौत पर निजी क्लीनिक में हंगामा, NH-20 जाम
नालंदा। बिहारशरीफ में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने निजी क्लीनिक में हंगामा और तोड़फोड़ की। मृतका चंडी थाना क्षेत्र के अबजलबीघा गांव निवासी सुजीत कुमार की 23 वर्षीय पत्नी शरीफ कुमारी थी।
जानकारी के अनुसार, सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर स्थित केशव केयर क्लीनिक में ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को NH-20 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर करीब 22 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने जाम हटा लिया। पुलिस के अनुसार, लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रणय राज व्यूरो रिपोर्ट, संवदिया न्यूज (नालंदा) – बिहार।
#Nalanda #BiharSharif #NalandaNews #BiharNews #NH20 #NH20Jam #PrivateClinic #KeshavCareClinic #WomenDeath #HospitalNews #MedicalNegligence #DoctorNegligence #FamilyProtest #RoadJam #BreakingNews #LatestNews #BiharBreaking #NewsUpdate #SambadiyaNews #संवदियान्यूज #नालंदा #बिहारशरीफ #बिहारन्यूज #प्रणयराज #Followers