दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ को लेकर बीते वर्ष की तरह इस बार भी सासाराम से चर्लपल्ली तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस संबंध में रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
गाड़ी संख्या 07041 चर्लपल्ली- सासाराम स्पेशल चर्लपल्ली से (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-काजीपेट के रास्ते) आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार को चर्लपल्ली से सुबह 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे डीडीयू एवं 15.30 बजे भभुआ रोड रुकते हुए 16.30 बजे सासाराम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्सा 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल नौ अक्टूबर से 27 नवंबर प्रत्येक मंगलवार को सासाराम से 19.00 बजे खुलकर 19.30 बजे भभुआ रोड एवं 21.10 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03.30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
#rohtasdistrict #rohtasnews