दुखद सड़क हादसे में डॉ. कैलाश पुष्पाण का निधन 😢
रक्षाबंधन के दिन भारत सेवाश्रम–ऊखीमठ मोटर मार्ग पर टाटा सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार डॉ. कैलाश पुष्पाण का निधन हो गया। हादसे की खबर से केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. कैलाश पुष्पाण पंचकेदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पाण के पति थे। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के डॉ. पुष्पाण सामाजिक सरोकारों और सेवाभाव के लिए भी जाने जाते थे।
उनके आकस्मिक निधन की खबर से ऊखीमठ क्षेत्र में मातम छा गया। शोक में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत समेत अनेक लोगों ने डॉ. कैलाश पुष्पाण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। 🙏
#डॉ_कैलाश_पुष्पाण #ऊखीमठ #केदारघाटी #सड़क_हादसा #रुद्रप्रयाग #दुखद_समाचार #OmShanti