Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ अभियान का औरंगाबाद में शुभारंभ, प्रधान न्यायाधीश बोले- मध्यस्थता समय की आवश्यकता। औरंगाबाद, 14 अगस्त | 24NewsLive व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ राष्ट्रव्यापी विशेष मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय-सह-अध्यक्ष, मध्यस्थता निगरानी एवं पर्यवेक्षी समिति अरुण कुमार के नेतृत्व में निगरानी एवं पर्यवेक्षी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम्-सह-संयोजक पर्यवेक्षी समिति पंकज पाण्डेय, लोक अभियोजक अजय कुमार, सरकारी अधिवक्ता बृजा सिंह, विधि संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं मध्यस्थता समन्वयक-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तान्या पटेल उपस्थित रहीं। *प्रधान न्यायाधीश ने कहा - स्वच्छ समाज के लिए जरूरी है मध्यस्थता* प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि वादों के निस्तारण में मध्यस्थता का प्रयोग करें। वर्तमान परिस्थिति में मध्यस्थता समय की आवश्यकता है। स्वच्छ समाज तथा स्वच्छ पारिवारिक वातावरण के निर्माण में मध्यस्थता का महत्वपूर्ण स्थान है। *इन मामलों का होगा निस्तारण* सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत - वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य उपयुक्त सिविल मामलों का प्रमुखता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति, सर्वोच्च न्यायालय के सहयोग से भारत के मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में चिन्हित वाद, जिनमें पक्षकार सहमत हैं, उनका निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग मध्यस्थता का लाभ लें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने बताया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कई स्तरों पर पहल की जाएगी। बैठक में प्रशिक्षित मध्यस्थ अनंतदेव नारायण सिंह एवं अरुण तिवारी भी उपस्थित रहे। #AurangabadNews #MediationForNation3 #BiharLegalNews #DLSA #24NewsLive

Aurangabad, Aurangabad | Aug 14, 2026

MORE NEWS