#आज_का_सियासी_व्यंग
#देख_रहे_हो_बिनोद
🐝 संगरिया की स्थानीय चुनाव से पहले सियासत में उठने लगा गुब्बार!
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया की राजनीति में लगता है तूफान से पहले वाली खामोशी अब ज्यादा देर की मेहमान नहीं है। 😜
हमारे संगरिया के विधायक जी ने एक साथ दो मधुमक्खियों के छत्तों पर छोटे-छोटे कंकड़ क्या ठोक दिए, सियासी भनभनाहट सुनाई देने लगी है। 🐝🐝
लाल झंडे वाले तो बेचारे हड़बड़ाए हुए नजर आ ही रहे हैं… अब नजर इस बात पर है कि कमल वाले कब तक शांत बैठते हैं! 🌹😉
मेरा सियासी अनुमान कहता है कि कल सुबह 10 बजे तक संगरिया भाजपा की तरफ से भी कोई न कोई “कुरकुराहट” सुनाई दे सकती है। 😂
लेकिन लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि कंकड़ चाहे जितने पड़ें, फैसला आखिर जनता की अदालत में ही होना है।
फिलहाल तो सियासी मौसम बदलता दिखाई दे रहा है…
गुब्बार उठ चुका है, भनभनाहट शुरू हो चुकी है और छत्तों में हलचल बढ़ चुकी है। 🐝🌪️
अब देखना दिलचस्प होगा कि
कौन शहद निकालता है… और कौन डंक से बचता है! 😜
संगरिया की आवाज़-न्यूज़ एजेंसी
#संगरिया_की_राजनीति #संगरिया_की_आवाज #सियासी_हलचल #राजनीतिक_व्यंग्य