#भरतपुर। जिले की नदबई तहसील के महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में कन्या किशोर कौशल शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीरा और ओमवती द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गुरुवंदना से हुआ, जिसने विद्यार्थियों को गुरुजन के प्रति आदर और संस्कारों का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदराम, श्याम और राधेलाल ने विद्यार्थियों को युग निर्माण सत्संकल्प, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। वहीं युवा साधक महीपाल सिंह ने जीवन निर्माण के सूत्र बताते हुए अनुशासन, नियमित दिनचर्या और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने गायत्री मंत्र के जप से एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि के लाभ भी साझा किए। शिविर में विद्यार्थियों को 100 गायत्री चालीसा का निःशुल्क वितरण किया गया।