*थाना कलवारी पुलिस व एंटी थेफ़्ट टीम ने चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के 16,568/- रुपये बरामद*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 14 अगस्त 2026*
थाना कलवारी पुलिस व एंटी थेफ़्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में चोरी के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त *बीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी फुलवरिया बरगाह थाना नगर* को दिनांक 14.08.2026 को चमनगंज से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इसके कब्जे से मु0अ0सं0-188/2026 धारा-331(4), 305 BNS थाना कलवारी से संबंधित चोरी के *16,568/- रुपये नगद* बरामद किए। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के 08 मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उ0नि0 भानु प्रताप सिंह, उ0नि0 परविंद कुमार त्रिपाठी व एंटी थेफ़्ट टीम। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 14, 2026