
प्रवीण कुमार सलूरिया बने प्रदेश सचिव, आकांक्षा सूद को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी
देहरा
#timesofhimachal
भारतीय डाक कर्मचारी संघ (BPEA), ग्रुप-C, हिमाचल प्रदेश परिमंडल का तृतीय द्विवार्षिक परिमंडलीय अधिवेशन 11 अक्तूबर 2026 को कोहाला, ज्वालामुखी में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान संघ की नई परिमंडलीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। इसमें श्रीमती आकांक्षा सूद को सर्किल अध्यक्ष तथा श्री प्रवीण कुमार सलूरिया को सर्किल सचिव निर्वाचित किया गया।
अधिवेशन में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (BPEF) के सेक्रेटरी जनरल श्री अनंत कुमार पाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, महासंघ के पूर्व सेक्रेटरी जनरल श्री संतोष कुमार सिंह तथा भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन सिंह राणा विशेष वक्ता के रूप में मौजूद रहे। पोस्टल RMS को-ऑपरेटिव बैंक अंबाला के चेयरमैन श्री सचिन खरब, भारतीय डाक कर्मचारी संघ दिल्ली के परिमंडल सचिव श्री एन.के. पाल तथा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्री सोनू कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी अधिवेशन में उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अधिवेशन में विपिन ठाकुर, SPM गंगथ SO को सहायक सर्किल सचिव, मनीष शर्मा, OA ऊना मंडल को सहायक सर्किल सचिव, विपिन, PA चंबा HO को सहायक सर्किल सचिव तथा संजीव मनन, SPM बस स्टैंड SO को सहायक सर्किल सचिव चुना गया।
इसी प्रकार विक्रांत नड्डा, PA बिलासपुर HO कोषाध्यक्ष, शालिनी सूद, SPM सोलन मंडल सहायक कोषाध्यक्ष, युधवीर सिंह, PA मंडी HO संगठन सचिव, रोहित, PA कांगड़ा HO संगठन सचिव, मोन्टी, OA हमीरपुर मंडल संगठन सचिव तथा विकास शर्मा, PA रामपुर संगठन सचिव निर्वाचित हुए। सतीश कुमार, सहायक बिलासपुर HO को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प
नवनिर्वाचित सर्किल अध्यक्ष आकांक्षा सूद एवं सर्किल सचिव प्रवीण कुमार सलूरिया ने संगठन की एकता को मजबूत करने, कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि अवास्तविक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अपने वेतन से राशि खर्च न करें तथा विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत आर्थिक संसाधनों का उपयोग करने से बचें। उन्होंने देशहित, विभागहित एवं कर्मचारीहित की रक्षा तथा कर्मचारियों के अधिकारों और हितों को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और सभी मंडलों के कर्मचारियों के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी ने संगठनात्मक एकता, आपसी सहयोग और कर्मचारी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।