नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कांट पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भीम शंकर उर्फ छोटू तिवारी निवासी मोहब्बतपुर, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे ग्राम कुर्रिया कलां से शाहबाद हरदोई जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया,जहां से भेज दिया गया।