👉#सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
डॉ. संगीता मोहन ने एचपीवी वैक्सीन और समय पर जांच का बताया महत्व
अध्यक्षा नीलम गुप्ता बोलीं— जरूरतमंद छात्राओं को टीकाकरण के लिए संस्था उपलब्ध कराएगी वाहन
शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता मोहन ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।संस्था की अध्यक्षा नीलम गुप्ता ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सरकारी अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि संस्था शहर के विभिन्न विद्यालयों में लगातार जागरूकता अभियान चलाएगी। जिन छात्राओं को टीकाकरण कराना होगा, उन्हें संस्था की ओर से वाहन उपलब्ध कराकर अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।कार्यक्रम में संस्था की सह सचिव रश्मि गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपमा मौर्य एवं समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम के बाद भाजपा सदस्य नीलम गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं को प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी तथा नव निर्माण का वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश पुस्तिकाएं भेंट कीं।
Neelam Gupta
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 15, 2026