
#महोबा - बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जनपद की नदियों,तालाब व बाँधो में बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत लोगों को सचेत करने तथा सतर्कता बरतने के लिये आज SDM चरखारी द्वारा SHO चरखारी के साथ ग्राम -गुढ़ा रपटा और अर्जुन डैम का, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों के साथ निरीक्षण किया गया । बढ़ते जलस्तर को देखते हुए -
1. SHO चरखारी को निर्देशित किया गया कि रपटा पर चौकीदार एवं पुलिस बल की तैनाती तथा बैरिकेटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
2. वही ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम में बाढ़ निगरानी समिति का गठन किया जाए तथा गांव में मुनादी / डुग्गी पिटवाकर लोगों को जागरूक किया जाए कि बढ़ते जलस्तर के दौरान कोई भी व्यक्ति गहरे पानी या रपटे को पार न करे, अन्यथा अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
3. SHO एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि उक्त गांवों के आस-पास उपलब्ध नाव, नाव चालक, तैराक, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों का मोबाइल नंबर सहित दस्तावेजीकरण किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर कार्यवाही की जा सके।
इसके साथ ही एसडीएम ने आस-पास के ग्रामीणों से अपील की कि बढ़े हुए जलस्तर के दौरान विशेष सावधानी बरतें और गहरे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें ।
#mahoba #charkhari #चरखारी #highlight
Mahoba, Mahoba | Aug 22, 2026