Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

औरंगाबाद के बेरी गांव में पला-बढ़ा सजल बना आईआईटीयन, जेईई एडवांस्ड में 5176वीं रैंक, आईआईटी पटना में कंप्यूटर साइंस में दाखिला मूल रूप से गया जिले के गुरुआ के जपला गांव के निवासी, बचपन से मामा के घर बेरी में रहकर की पढ़ाई औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड स्थित बेरी गांव ने एक नया इतिहास रच दिया है। यहां अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करने वाले सजल कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में 5176वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ओबीसी-एनसीएल वर्ग में सजल को 552वां स्थान मिला है और उनका चयन आईआईटी पटना में कंप्यूटर साइंस शाखा में हो गया है। सजल मूल रूप से गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड के जपला गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता मनीष शर्मा बढ़ई का काम कर मजदूरी करते हैं और माता कविता देवी गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के कारण सजल बचपन से ही औरंगाबाद के बेरी गांव में अपने मामा दीपक कुमार के घर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सजल के सभी दस्तावेजों में भी बेरी, मदनपुर का ही पता दर्ज है। सजल के मामा दीपक कुमार वर्तमान में बीपीएससी शिक्षक हैं, जबकि उनके नाना नारायण शर्मा भी पेशे से शिक्षक रह चुके हैं। सजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेरी मध्य विद्यालय से पूरी की और बेरी उच्च विद्यालय से दसवीं की परीक्षा पास की। शिक्षक परिवार के माहौल ने सजल को शुरू से प्रेरित किया। जेईई की तैयारी के लिए सजल ने कोटा या पटना जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं किया। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने ऑनलाइन बैच खरीदकर और स्वाध्याय के दम पर तैयारी की। जेईई एडवांस्ड में सजल को 360 में से 144 अंक मिले, जिसमें रसायन विज्ञान में 68, भौतिकी में 48 और गणित में 28 अंक शामिल हैं। सजल ने बताया कि उनका सपना आईआईटी पटना से कंप्यूटर साइंस करने का था, जो अब पूरा हो गया है। सजल की इस कामयाबी पर बेरी गांव और पूरे मदनपुर प्रखंड में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि मजदूर परिवार से आने वाले और बेरी के सरकारी स्कूल में पढ़े सजल ने साबित कर दिया कि गांव में रहकर, ऑनलाइन माध्यम और स्वाध्याय से भी आईआईटी में कंप्यूटर साइंस जैसी टॉप ब्रांच पाई जा सकती है। सजल अब औरंगाबाद और गया दोनों जिलों के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। सजल के इस सफलता पर बेरी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहमद नेहाल अंसारी,जिला पार्षद विकास कुमार,अभय कुमार शिकारी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है। #JEEAdvanced2026 #SajalKumar #GayaNews #AurangabadBihar #Madanpur #Beri #IITPatna #BiharTopper #BPSCTeacher #SelfStudy #OnlineCoaching #BiharPride #Gurua #Japla #IITJEE2026 #gayakalal

Rafiganj, Aurangabad | Jun 2, 2026

MORE NEWS