
थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा लग्जरी कार से 07 पेटी (61 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, एक फर्जी नंबर प्लेट व शराब बिक्री का 23,050/- रूपये भी बरामद..।
पुलिस अधीक्षक देविरया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.06.2026 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नदावर पुल के पास से एक रिनाल्ट किगर, जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट संख्या BR 01HA 9875 से 05 पेटी इंपीरियल ब्ल्यू (प्रत्येक पेटी में 48 शीशी 180 एमएल), 01 पेटी रॉयल स्टैग( 48 शीशी 180 एमएल) व 01 रॉयल स्टैग (24 शीशी 375 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब व शराब बिक्री के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अवैध शराब बिक्री का 23,050/- रूपया बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 341(2) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है
#ख़बर_टाइम्स #deoriaup52 #UPNews
Barhaj, Deoria | Jun 2, 2026