
सुरसंड। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राधाउर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख चन्दन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, जिला पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद नसीबुल हक ,पंचायत समिति सदस्य मनोज मिश्र, उप मुखिया राम बाबू पासवान , प्रेमशंकर ठाकुर, सरपंच अरुण कुमार तिवारी, न्याय सचिव किशन कुमार ठाकुर,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि हरेन्द्र सहनी , वार्ड सदस्य नन्द किशोर पासवान, अंचलाधिकारी सतीश कुमार, राजस्व अधिकारी सुरसंड सहित कई गणमान्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। राजस्व विभाग को छोड़कर किसी भी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे।वैसे सभी विभागों का अलग अलग काउंटर बनाया गया था जहां संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।
इस शिविर में सबसे अधिक (करीब तीन सौ) आवेदन राजस्व कर्मचारी के पास उनके विभाग से जुड़ा हुआ आमलोगों के द्वारा दिया गया।
वहीं जर्जर हो चुके पंचायत की मुख्य RWD सड़क, पश्चिम सरेह में बहने वाली मरहा नदी की उड़ाही और पुरवारी सरेह में कबड़ा सिमान पर फाटक निर्माण नहीं होने से हो रहे नुकसान की बात पंचायत समिति सदस्य मनोज मिश्र के द्वारा रखी गई।
मैंने अंचल अधिकारी महोदय सुरसंड से ये भी आग्रह किया कि राजस्व कर्मचारी सप्ताह में तीन दिन भी पंचायत भवन में बैठें जो अभी महीना में एक दिन भी नहीं बैठते हैं। अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आनेवाले दिनों में प्रयास करेंगे।
अब देखना होगा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर किस प्रकार की कार्रवाई होती है।