अब देश में बनेंगी बेहतर माइलेज वाली कारें
नई दिल्ली: भारत सरकार के बिजली मंत्रालय ने यात्री वाहन बनाने वाली आटो कंपनियों के लिए नई कारपोरेट औसत ईंधन अर्थव्यवस्था यानी सीएएफई (केफ) मानदंड अधिसूचित कर दिए हैं। इन नियमों के जरिये सरकार का लक्ष्य है कि पांच साल में भारत में जो यात्री वाहन बनें उनकी औसत ईंधन खपत करीब 25 किलोमीटर प्रति लीटर हो। जो फिलहाल लगभग 18 किलोमीटर है। यह भारत में बिकने वाली सभी चौपहिया गाड़ियों का औसत है। नए नियम एक अप्रैल, 2027 से लागू होंगे और 31 मार्च 2032 तक लागू रहेंगे। ये नियम उन नए यात्री वाहनों पर लागू होंगे जो भारत में बिक्री के लिए बनाए या आयात किए जाएंगे। आम ग्राहकों के लिए इसका असर दो तरह से हो सकता है। एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल वाली नई कारों की कीमत कुछ बढ़ सकती है, क्योंकि कंपनियों को बेहतर इंजन, अच्छे एसी, विशेष पेंट और ग्लेजिंग जैसी तकनीकें लगानी होंगी।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇