सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में सोमवार रात पारिवारिक संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्यप्रकाश सुधांशु ने अपने छोटे भाई व 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद पर सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चला दीं।
पीठ में गोली लगने से डॉ. आनंद लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्वजन व चालक उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपित बड़ा भाई मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया है।
Namkum, Ranchi | Nov 3, 2026